पिता ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया, बेटी पहली बार जा रही थी लंदन... पायल की कहानी सुन आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

पिता ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया, बेटी पहली बार जा रही थी लंदन... पायल की कहानी सुन आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

अहमदाबाद में एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में 265 लोगों की जान चली गई, जिसमें एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायल खटीक नामक एक युवती भी शामिल थी, जो अपनी पहली हवाई यात्रा पर लंदन जा रही थी।

हाइलाइट्स

  • अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त
  • पायल खटीक की पहली फ्लाइट यात्रा बनी उनकी आखिरी
  • प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

 

पायल खटीक 

 

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला Airplane Crash हुआ, जिसमें एअर इंडिया का प्लेन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई मेडिकल छात्र भी शामिल थे। यह घटना दोपहर 1:39 बजे हुई, जब विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति के जीवित बचा। इस विमान में बैठी एक युवती की कहानी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पायल खटीक नाम की यह लड़की अपनी पहली फ्लाइट यात्रा पर थी। वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी लेकिन पिछले कई वर्षों से उनका परिवार गुजरात के हिम्मतनगर में रह रहा था। पायल एक निजी कंपनी में काम करती थीं और कंपनी की ओर से उन्हें लंदन भेजा जा रहा था

 


पायल की पहली हवाई यात्रा
पायल की यह पहली हवाई यात्रा थी, लेकिन यह उनकी जिंदगी की आखिरी बन गई। उनके पिता सुरेशभाई खटीक हिम्मतनगर में लोडिंग रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों में अपनी बेटी को पढ़ाया और एक अच्छी नौकरी तक पहुंचाया। सुरेशभाई ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस बेटी को उन्होंने संघर्षों के बीच पाला, वह इस तरह अचानक उन्हें छोड़कर चली जाएगी। Payal Death News जब खटीक परिवार तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गईं और पिता सुरेशभाई फूट-फूटकर रोने लगे। उनके अनुसार बेटी ने कहा था कि पापा चिंता मत करना, मैं बहुत संभलकर जाऊंगी। पहली बार फ्लाइट में बैठ रही हूं, लेकिन सब ठीक रहेगा। पायल खटीक की कहानी उन हजारों सपनों की प्रतीक बन गई है, जो एक झटके में मलबे के नीचे दब गए। एक पिता ने अपनी बेटी को उड़ान भरने के लिए पंख दिए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें ऐसा जख्म दिया जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।



विमान ने उड़ान भरते ही अचानक नियंत्रण खो दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने उड़ान भरते ही अचानक नियंत्रण खो दिया और अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में बीजे Medical colleage Mess Building से टकरा गया। इसके बाद विमान पास ही स्थित अतुल्यम हॉस्टल से भी जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गया। घटनास्थल पर चारों ओर धुआं, मलबा और चीख-पुकार का मंजर था। दमकल विभाग और NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया और आज दोपहर अहमदाबाद पहुंचकर घटनास्थल का दौरा करने की घोषणा की। उन्होंने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं केंद्र सरकार ने भी पीड़ितों की मदद के लिए एक आपदा राहत फंड की घोषणा की है।