फाइनल तक का सफर तय करने वाली विनेश बहादुर बेटी है बोले PM मोदी
पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, पहली बार कुश्ती में फाइनल में जगह बनाने वाली विनेश हमारी बहादुर बेटी है. इसके अलावा मनु की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'मनु हमारी ऐसी बेटी है, जिसने दो मेडल जीते हैं. '

