रामोजी राव के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
रामोजी राव के निधन पर पीएम PM ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने लिखा- 'श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुःखद है. वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी. उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है. रामोजी राव गारु भारत के विकास को लेकर बेहद भावुक थे. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनकी बुद्धिमत्ता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले. इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना.'

