दिल्ली मेट्रो में आज से शुरू होंगी मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट की सुविधा
दिल्ली मेट्रो में सफर करना अब और आसान होने वाला है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपनी डिजिटल पहल के तहत गुरुवार को मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट (MJQRT) लॉन्च किया है जिससे यात्रियों को रोज़ाना क्यूआर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि एक सिंगल क्यूआर कोड वाला टिकट दिया जाएगा.
इस सिस्टम को ज़्यादा सुविधा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यात्री शुक्रवार (13 सितंबर) से यह नया टिकट खरीद सकेंगे. यह कदम वर्तमान में उपयोग में आने वाले पारंपरिक स्मार्ट कार्ड के लिए एक पर्यावरण-अनुकूल और किफायती विकल्प के रूप में काम करेगा.
DMRC के मुताबिक मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल है. यह अपने आप में एक पहली तरह का प्रयास है जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाना है. मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट DMRC के दिल्ली मेट्रो सारथी (मोमेंटम 2.0) एप्लिकेशन पर आज से उपलब्ध होगा. आइए जानते हैं आप इस नए टिकट सिस्टम का उपयोग करके अपनी यात्रा को कैसे आसान बना सकते हैं.

