मध्यप्रदेश छत्तरपुर: खजुराहो थानें के बाहर धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पार्षद सलमान की हत्या को लेकर धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह।

दिग्विजय सिंह ने कहा सलमान कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता था और उसकी शहादत को कांग्रेस कभी भी भुला नहीं पाएगी। हम उसके परिवार को गोद ले कर पूरी मदद करेंगे।

मध्यप्रदेश छत्तरपुर: खजुराहो थानें के बाहर धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पार्षद सलमान की हत्या को लेकर धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह।
मध्यप्रदेश छत्तरपुर: खजुराहो थानें के बाहर धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पार्षद सलमान की हत्या को लेकर धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह।

मध्यप्रदेश छत्तरपुर : छतरपुर जिले की राजनगर सीट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की आपसी प्रतिद्वंद्विता में एक कार्यकर्ता की जान चली गई और अब इसपर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने  आरोप लगाया है कि हत्या के आरोपी भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की शह है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे आज दोपहर में मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलेंगे, उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की है,  दिग्विजय ने कहा सलमान की शहादत को कांग्रेस भूलेगी नहीं।

एक्स पर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह का ट्विट, 

कांग्रेस कार्यकर्ता को गाड़ी से कुचला, भाजपा प्रत्याशी पर हत्या का मुकदमा दर्ज  

छतरपुर जिले में खजुराहो की राजनगर विधानसभा सीट पर कल जो घटना हुई उसने पूरे प्रदेश को चौंका दिया कि कौन कैसे किसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में गाड़ी से कुचल सकता है? कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा ने जो एफआईआर में घटनाक्रम बताया वो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं लग रहा कि कैसे उनकी आँखों के सामने उनके कार्यकर्ता सलमान को बेरहमी से कुचल दिया गया और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया, पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके साथियों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की हत्या के बाद दिग्विजय सिंह का एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर ट्विट  

भड़के दिग्विजय, दोषियों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की 

घटना की एफआईआर के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की लचर कार्रवाई पर कांग्रेस हमलावर है, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी ज़िम्मेदारी है। मैं आज उनसे मिलकर शोक जताने दोपहर खजुराहो पहुँच रहा हूँ। प्रशासन से मेरी माँग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ़्तारी हो।

दिग्विजय का आरोप, अरविंद पटेरिया को वीडी शर्मा की शह 

उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा-  सलमान की हत्या की गई है। दोषियों में भाजपा का उम्मीदवार अरविंद पटेरिया भी है। मुझे इस बात की हैरानी है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी छतरपुर पुलिस ने कल शाम तक ना तो गाड़ी जब्त की ना दोषियों को गिरफ्तार किया। अरविंद को वीडी शर्मा की शह है और पूरा प्रशासन उसके कहने पर चलता है।

कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की हत्या को लेकर दिग्विजय का एक्स पर ट्विट  । 

कांग्रेस सलमान के परिवार को गोद लेकर करेगी मदद : दिग्विजय सिंह 

उन्होंने लिखा सलमान कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता था और उसकी शहादत को कांग्रेस कभी भी भुला नहीं पाएगी। हम उसके परिवार को गोद ले कर पूरी मदद करेंगे।

खजुराहो थाने के बाहर धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह।