शहर को सुंदर बनाने के लिए डिवाइडर के बीचों बीच लगाए गए पौधे
गुना । भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना द्वारा पौधा वृक्षारोपण के लिए किये जा रहे हैं अभियान "प्लांट ए लाइफ" के तहत अभियान को आगे ले जाते हुए एबी रोड स्थित डिवाइडर के बीचों बीच में सुंदर पौधों का रोपण किया गया इसके साथ ही एलआईसी कैंपस में भी पौधारोपण किया गया जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी श्री महेश भार्गव एवं एलआईसी के समस्त अधिकारी, विकास अधिकारी एवं अभिकर्ता साथियों ने बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण किया इस मौके पर एलआईसी के शाखा प्रबंधक श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा पौधे को शुद्ध पर्यावरण के लिए बहुत उपयोगी बताया एवं एलआईसी द्वारा चलाए जा रहे "प्लांट ए लाइव" कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए और अधिक पौधे लगाने का कार्य किये जाने की जानकारी दी गई पौधारोपण के कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर रहे एलआईसी साथियों को भी शाखा प्रबंधक द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया ।

