बेटे की चाह में, महिला बन गई बच्चा चोर बाजार से चुरा लिया बच्चा
यूपी के कानपुर में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला की तीन बेटियां थीं. उसे बेटे की चाहत थी. इसी चाह में वह बच्चा चोर बन गई. महिला ने कानपुर के बाज़ार से बच्चा चुरा लिया. इसके बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू की गई. पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए महिला को अरेस्ट कर बच्चा बरामद कर लिया.
जानकारी के अनुसार, कानपुर की रहने वाली राहत जहां के तीन बेटियां हैं. उसे बेटे की चाहत थी. उसने ये बात बात अपनी मां रोशन जहां को बताई तो दोनों ने कई जगह से बच्चा गोद लेने की कोशिश की, लेकिन कहीं नहीं मिला.
इसके बाद बीते शुक्रवार को राहत जहां बाज़ार में खरीदारी करने गई थी. उसी समय वहां पर दो बच्चियां अपने 9 महीने के भाई को लेकर घूम रही थीं. उसी दौरान राहत जहां और उसकी मां रोशन जहां की नजर मासूम बच्चे पर पड़ गई. उन्होंने तुरंत बच्चे को चुराने का प्लान बना लिया.

