कोरर के मुख्य चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ स्थानीय मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन,पुतला दहन कर जताया विरोध
कोरर के मुख्य चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ स्थानीय मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन,पुतला दहन कर जताया विरोध
कांकेर / खिलेश्वर नेताम :- 4 सितंबर दिन सोमवार को कोरर मंडल में स्थानीय मुद्दों एवं कांग्रेस की वादा खिलाफी सरकार के विरोध में कोरर के स्थानीय बस स्टैंड में भाजयुमो मंडल कोरर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय मुद्दों को लेकर हल्ला बोला गया । छेरछेरा पुन्नी के दिन मुख्यमंत्री जी के द्वारा तहसील बनाने की घोषणा किया गया था उस घोषणा के बाद कांग्रेस के पूरे कार्यकर्ताओ ने दिवाली के जैसे पटाखा फोड़ कर खुशियां मनाई थी और लोगों को यह संदेश दिया कि अब कोरर जो है वह तहसील बन जाएगा परंतु आज पर्यंत तक भूपेश बघेल ने क्षेत्र को ठगने का काम किया क्षेत्र में कॉलेज के नाम पर भी लोगों को झुनझुना ही मिला और आज तक इनके द्वारा की गई घोषणाएं पूर्ण नहीं हो पाई कोरर आज भी तहसील का दर्जा पाने को तरस रहा है यहां के गरीब किसान के बच्चे कॉलेज को तरस रहे हैं क्षेत्र में विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है इसके विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सर्वेश सिंह चौहान जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री राजा पांडे जी ,भाजपा मंडल महामंत्री दव्य जय शिवाना ,धीरज मिश्रा , अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्र प्रताप दुग्गा जी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विजय मंडावी जी, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती रामबाई गोटा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री शंकर यादव जी, किसान मोर्चा जिला संयोजक भूपेंद्र राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश दुग्गा, जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी राजीव श्रीवास ,मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, धनेलीकन्हार मंडल अध्यक्ष हेमलाल गढ़िया, अध्यक्ष संकेत नशीले, मंडल मंत्री भारतीय कोर्राम , निर्भय कोमरा ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरवंश शिवाना, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष चौथ राम , कुबेर कोसमा जी, भाजयूमो मंडल महामंत्री भुलेश्वर, मंडल उपाध्यक्ष योगेश कोमरा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर यदु ,वरिष्ठ कार्यकर्ता मनबोध ठाकुर, शिव शंकर शुक्ला, दिलीप चुरगीया, पवन कौशीक, अभिषेक साहू, आकाश साहू, नयन साहू, पन्नालाल गढ़िया, नागेश यादु, चेतन कैमरो, बीजू पटेल, अरुण पोया, कामदेव उईके, आत्माराम बेसरा, अनूप सोलंकी, मनोहर दर्रो, एवं भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

