भितियाही में हुए ऑडिट में लीपापोती की शिकायत, ग्रामीणों ने की दोबारा ऑडिट की मांग पंचायत सचिव, सरपंचों पर मनमानी का आरोप

भितियाही में हुए ऑडिट में लीपापोती की शिकायत, ग्रामीणों ने की दोबारा ऑडिट की मांग     पंचायत सचिव, सरपंचों पर मनमानी का आरोप

भितियाही में हुए ऑडिट में लीपापोती की शिकायत, ग्रामीणों ने की दोबारा ऑडिट की मांग

पंचायत सचिव, सरपंचों पर मनमानी का आरोप

जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत भितियाही में हुए कार्यों का ऑडिट में किये गए लीपापोती के सम्बन्ध में एक ग्रामीण नंदू यादव द्वारा पंचायत सचिव, सरपंच एवं रोजगार सहायक का शिकायत जनचौपाल में कलेक्टर बलरामपुर को की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को ग्राम पंचायत भीतियाही में हो रहे कार्यों का ऑडिट कराने हेतु ग्राम कोटवार के माध्यम से सुबह 7 बजे गांव में मुनादी ग्राम सभा के नाम पर कराई गई फिर ग्रामवासी को बुलाकर ग्राम में हुए कार्यों का ऑडिट की औपचारिकता पूरा कर लिया गया जिसकी शिकायत ग्रामीण नंदू यादव के द्वारा कलेक्टर बलरामपुर को लिखित में किया गया है। उसने कहा है कि ग्राम पंचायत सचिव सरपंच के मिली भगत से पिछले 2 वर्ष के मनरेगा द्वारा किए गए

कार्यालय ग्राम पंचायत भितियाही ग्रामीण सचिव निर्माण कार्यों का ऑडिट ग्रामीणों को अंधेरे में रखकर किया गया है। उन्होंने कलेक्टर बलरामपुर से उक्त कार्यों का ऑडिट ग्रामीणों को बुलाकर फिर से कराये जाने की मांग किया है।

इस संबंध में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूरज गुप्ता का कहना है कि उक्त शिकायत की प्रति मुझे भी प्राप्त हुई है ग्राम पंचायत भितियाही के उक्त 2 वर्षों के निर्माण कार्य का पुनः ऑडिट कराया जाएगा एवं त्रुटियों की जांच कराई जाएगी।