शासकीय उचित मूल्य दुकान में जमकर हो रहा लापरवाही, दुकान संचालक हितग्राहियों को कम दे रहा राशन और वसूल रहा पूरा पैसे…
शासकीय उचित मूल्य दुकान में जमकर हो रहा लापरवाही, दुकान संचालक हितग्राहियों को कम दे रहा राशन और वसूल रहा पूरा पैसे…
गरीबों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे सबसे महत्वपूर्ण योजना राशन वितरण योजना पर दुकान संचालक किस तरह जमकर अनियमितता कर रहे हैं। इसका ताज़ा उदाहरण बलरामपुर जिले में साफ तौर पर दिखाई दे रहा हैं। दुकान संचालक हितग्राहियों के कार्ड में पूरा-पूरा प्रिंट किया गया हैं। जबकि, राशन कम दिया गया हैं। इस तरह की राशन वितरण में गड़बड़ी से अब हितग्राही इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर हो गए हैं।
दरअसल, पूरा मामला बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत भेंडरी का हैं। जहां राशन दुकान संचालक के द्वारा हितग्राहियों को शासन से निर्धारित नियमों को ताक पर रख कर हितग्राहियों को जितना मिलना चाहिए उससे कम चावल का वितरण किया गया हैं।
उचित मुल्य दुकान भेंडरी के हितग्राहियों ने बताया कि जिस राशन कार्ड धारक को 35 किलो ग्राम चावल मिलना चाहिए उस राशन कार्ड धारक को 34.500 ग्राम ही चावल दिया जा रहा है जबकि, राशन कार्ड में 35 किलोग्राम चावल प्रिंट कर दिया गया हैं।
हितग्राहियों का कहना है की हमारे हक का राशन उचित मुल्य संचालक के द्वारा डकारा जा रहा है तथा कौन करेगा कम मिली राशन की भरपाई ?
जब हमने इसके बारे में ग्राम पंचायत भेंडरी के सरपंच से बात किया तो उन्होंने बताया कि उचित मूल्य संचालक द्वारा हर राशन कार्ड धारक को आधा किलो चावल कम दिया जा रहा है । तथा उचित मूल्य संचालक के ऊपर ठोस कार्यवाही की जाए
भूत पूर्व उपसरपंच सीताराम देवांगन ने बताया कि उचित मूल्य संचालक द्वारा हर राशन कार्ड धारक को आधा किलोग्राम चावल कम दे रहा है इस तरह से चावल कम वितरण करने वाले उचित मूल्य संचालक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए
जब हमारी टीम उचित मूल्य संचालक से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने ने कहा कि हमें शासन के द्वारा जो इलेक्ट्रानिक काटा दिया गया है उसमे ही हम राशन कार्ड धारकों को चावल वजन करके दे रहे हैं अगर हमारे इलेक्ट्रॉनिक कांटा में वजन कम आ रहा है तो हम इसकी सुधार करवाएंगे ।

