नशीली कफ सिरप के साथ तीन गिरफ्तार
नशीली कफ सिरप के साथ तीन गिरफ्तार
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस ने 106 नग अवैध नशीली कफ सिरप के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीली कफ सिरप के साथ- साथ दो मोटरसाइकिल मोबाइल को जब्त किया है।
रामानुजगंज पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के द्वारा कंचन नगर गांव में नशीली कफ सिरप के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए आरोपियों को धर दबोचा गया और उनके पास से 106 नग अवैध नशेड़ी कफ सिरप जब किया गया है जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।


