दिल्ली : मुस्लिम महापंचायत का एलान रामलीला मैदान में होगा जुटान, लिचिंग एनकाउंटर, बुलडोज़र की कार्यवाही से नाराज़।

New Delhi.

दिल्ली : मुस्लिम महापंचायत का एलान रामलीला मैदान में होगा जुटान, लिचिंग एनकाउंटर, बुलडोज़र की कार्यवाही से नाराज़।

दिल्ली : दिल्ली में अब मुस्लिम महापंचायत (Muslim Mahapanchayat) का आयोजन किया जाएगा। 29 अक्टूबर को रामलीला मैदान में इस मुस्लिम महापंचायत के आयोजन का ऐलान किया गया है। आयोजनकर्ताओं ने गुरुवार को ऐलान किया कि इस महापंचायत में उन मुद्दों को उठाया जाएगा जिसका सामना मुस्लिम समुदाय कर रहा है। इस महापंचायत का आयोजन 'We The Indian Muslim' के बैनर तले किया जा रहा है।

Ittehad-e-Millat Council के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह इवेंट पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा। इस इवेंट में सभी समुदायों के बीच शांति और सहयोग की कामना की जाएगी। तौकीर रजा और वकील महमूद प्रचा ने मुस्लिमों से अपील की है कि वो इस महापंचायत में जुटें।    

आयोजनकर्ता ने कहा कि उनके घरों औऱ दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है।' राजा ने आरोप लगाते हुए कहा, 'हमारी पहचान मिटाने की कोशिश हो रही है।


महमूद प्रचा ने कहा, 'भारत में हम मुस्लिमों की आबादी 15 फीसदी है। इस महापंचायत में भारत में रहने वाले मुसलमान जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं उन समस्याओं को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'अपने ही देश में मुस्लिमों को शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक मामलों में पीछे धकेला जा रहा है। उग्रवादी समूह मुस्लमों के बहिष्कार की बात कर रहे हैं। मुस्लिमों की लिचिंग हो रही है और उनका एनकाउंटर हो रहा है। उनके घरों औऱ दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है।' राजा ने आरोप लगाते हुए कहा, 'हमारी पहचान मिटाने की कोशिश हो रही है। हमें गुटों से उपर उठकर इस महापंचायत में हिस्सा लेना चाहिए।