राष्ट्रीय बीजेपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बोले कश्मीरी लेखक चेत कमल प्रकाश जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A रद्द होने पर कहा कि सरकार द्वारा किये गए इस फैसले के कारण ही भारत का पूर्ण रूप से एकीकरण हुआ

राष्ट्रीय बीजेपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बोले कश्मीरी लेखक चेत कमल प्रकाश जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A रद्द होने पर कहा कि सरकार द्वारा किये गए इस फैसले के कारण ही भारत का पूर्ण रूप से एकीकरण हुआ

मोदी की गारंटी (ओ.बी.सी.) एक विकसित भारत, के इस कार्यक्रम में लेखक चेत कमल प्रकाश ने इस मंच के द्वारा देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवा अपना बेहतर योगदान दे। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में जहां बिजली, पानी, राष्ट्रीय राजमार्ग, दूरसंचार, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बेहतर शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य सुविधाओं और कई अन्य विषय जैसे कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, कौशल भारत पर पिछले एक दशक में सरकार ने जिस तरह से बेहतर काम किया है उसी तरह से देश का युवा वर्ग अगर दृढ़ संकल्प कर ले और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण योगदान दे तो देश निर्माण में युवा वर्ग अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा लागू की गई कई भिन्न-भिन्न नीतियों पर विचार-विमर्श हुआ, जिस पर उन्होंने इस बात पर ज़ोर देकर कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और देश का युवा वर्ग लोगों में व्यापक चेतना जागृत कर अपनी उल्लेखनीय भूमिका अदा कर सकता है। 

आज जहां एक तरफ सरकार देश निर्माण में इतनी गतिशील है उसी तरह से आज के युवा वर्ग को खुद सामने आकर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर योगदान देने की आवश्यकता है। ‘स्टार्टअप इंडिया’ भारत सरकार की एक प्रमुख पहल पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा कि देश का आर्थिक विकास हो इसलिए यह ज़रूरी है कि देश का युवा वर्ग पहल करे और सरकार द्वारा लागू की गई इन नीतियों को ध्यानपूर्वक समझकर सही दिशा में, काम करने में अपना मुख्य योगदान दे ताकि आने वाले समय में बड़े पैमाने पर सबके लिए रोज़गार के अवसर उत्पन्न हों।   

जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35A रद्द होने पर उन्होंने इस बात पर रौशनी डालते हुए ये कहा कि सरकार द्वारा किये गए इस फैसले के कारण ही भारत का पूर्ण रूप से एकीकरण हुआ है। अब राज्य में शान्ति बहाल होने के साथ-साथ ही रोज़गार के अच्छे अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। सरकार के इस बड़े फैसले के कारण अन्य राज्यों की तरह ही सरकार द्वारा लागू की गई इन नीतियों का अब सीधा लाभ जम्मू कश्मीर के लोगों को भी होगा।     

एक सवाल के जवाब में उन्होंने अपने विचार को साझा करते हुए यह कहा कि यह देश के हर नागरिक की सम्मिलित ज़िम्मेदारी है कि वो आगे आकर समाज के पिछड़े वर्ग के कल्याण में अपना अहम योगदान दें।