देश : भारत से कनाडा ने वापस बुलाए अपने 41 राजनयिक, भारत कनाडा के बीच चल रहे मतभेद और तूल पकड़ता नज़र आ रहा है।

देश : भारत से कनाडा ने वापस बुलाए अपने 41 राजनयिक, भारत कनाडा के बीच चल रहे मतभेद और तूल पकड़ता नज़र आ रहा है।

कनाडा और भारत के बीच जारी कूटनीतिक विवाद में अब कनाडा ने भारत से अपने 41 राजनयिक को वापिस बुला लिया है! 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत के कनाडा के कुछ राजनयिकों की सुरक्षा वापस लेने की बात करने के बाद कनाडा में 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया है! 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा है, "अभी के लिए मैं इसकी पुष्टि कर सकती हूं कि भारत ने औपचारिक तौर पर 21 कनाडाई राजनयिकों को छोड़कर बाकी सभी की राजनयिक सुरक्षा हटाने की बात कही थी! 

मेलानी जोली ने कहा, "इसका मतलब है कि भारत में काम कर रहे कनाडा के 41 राजनयिक और उनके परिवार के 42 लोगों की राजनयिक सुरक्षा ख़त्म हो जाएगी और इससे उनकी निजी सुरक्षा को लेकर ख़तरा पैदा हो सकता है! 

"कनाडा के लोगों को ये चिंता होगी कि इससे भारत में दूतावास के काम पर क्या असर पड़ेगा! 

उन्होंने कहा कि भारत के फ़ैसले से दोनों मुल्कों के दूतावासों के कामकाज के स्तर पर असर नहीं पड़ेगा, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरु में मौजूद कनाडा के कंसुलेट्स में कुछ सेवाओं अभी रोक दी गई है।