राष्ट्रपति की रेस छोड़ दें, नहीं तो..., बाइडेन के सबसे बड़े समर्थक फिल्म स्टार ने की अपील

राष्ट्रपति की रेस छोड़ दें, नहीं तो..., बाइडेन के सबसे बड़े समर्थक फिल्म स्टार ने की अपील

"राष्ट्रपति की रेस छोड़ दें, नहीं तो...", बाइडेन के सबसे बड़े समर्थक फिल्म स्टार ने की अपील

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति जो बाइडेन की उम्मीदवारी पर अब उनके सबसे बड़े समर्थक फिल्म स्टार जॉर्ज क्लूनी ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने बाइडेन से अपनी दावेदारी छोड़ने और राष्ट्रपति पद के लिए किसी और नेता को नामित करने की अपील की है. क्लूनी ने अपने एक लेख में कहा कि उन्हें बाइडेन पसंद हैं, लेकिन अगर उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर पार्टी कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में भी अपना नियंत्रण खो देगी.

फिल्म स्टार क्लूनी ने अपने लेख में लिखा, "यह सिर्फ मेरी राय नहीं है. यह हर सीनेटर और कांग्रेस सदस्य और गवर्नर की राय है जिनसे मैंने निजी तौर पर बात की है." क्लूनी के बयान को इस तरह नहीं देखा जा सकता कि वह बाइडेन के विरोधी हो सकते हैं, जहां उन्होंने पिछले महीने ही राष्ट्रपति के लिए 30 मिलियन डॉलर के हॉलिवुड फंडरेजर की मेजबानी की थी.