बिहार में CTET की परीक्षा दे रहे 12 फर्जी अभ्यर्थी अरेस्ट
बिहार में फर्ज़ी अभ्यर्थी बनकर CTET की परीक्षा दे रहे 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.
शिक्षक बनने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में जब उम्मीदवारों का बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैन किया गया तो फर्ज़ी अभ्यर्थियों का पता चला जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. अब वैसे लोगों की भी तलाश की जा रही है जिसकी जगह ये लोग परीक्षा दे रहे थे.

