10 साल की नौकरी में 21वां ट्रांसफ़र हुआ पीएम मोदी कर चुके है तारीफ़, तेज तर्रार IPS ऑफ़िसर प्रभाकर चौधरी का तबादला।
IPS Office Transfer.
बरेली SSP प्रभाकर चौधरी हटाए गए। लखनऊ PAC में भेजा गया। आज ही बरेली में पुलिस ने हंगामा कर रहे कांवड़ियों पर लाठीचार्ज किया था।
प्रभाकर चौधरी 2010 बैच के IPS ऑफिसर हैं। सिर्फ 10 साल की नौकरी में आज उनका 21वा ट्रांसफर हुआ है। अधिकतम तैनाती 1 साल मेरठ रही। बाकी अन्य जिलों में 4–6 महीने से ज्यादा नहीं रहे।
अधिकारियों–नेताओं का कभी दबाव नहीं माना। करप्शन को लेकर अपने पुलिसकर्मियों पर सबसे ज्यादा एक्शन लिए।
मेरठ में चोरी के वाहन कटान का सबसे बड़ा कमेला "सोतीगंज" IPS प्रभाकर चौधरी ने अपने बल-बूते बंद कराया। खुद PM नरेंद्र मोदी ने तारीफ की थी।
बुलंदशहर में गोहत्या पर हिंसा हुई। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार शहीद हुए। हालत काबू करने के लिए सरकार ने प्रभाकर चौधरी को भेजा। प्रभाकर चौधरी ने बिना दबाव काम किया। इस हिंसा में बजरंगदल के कई लड़के जेल भेजे तो 42वें दिन ट्रांसफर हो गया।
बरेली को 7 दिन में दूसरी बार जलने से बचाया। नतीजा, ट्रांसफर।

