सिंगरौली जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

सिंगरौली द भारत न्यूज 

जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई अचानक से शुरू हुई मारपीट देखकर मरीजों में अफरा तफरी भारी मच गई सूचना पर पहुंची कोतवाली बैढ़न पुलिस ने मामले को शांत कराया पुलिस के मुताबिक एक पक्ष से मिथलेश कुशवाहा पिता रामजन्म कुशवाहा वह दूसरे पक्ष से पुष्पराज सिंह के बीच बाहर निकलने को लेकर निगाही में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोगों को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया जहां रंजीस के कारण अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी मौके पर पहुंचे कोतवाली टीआई सुधेश तिवारी सहित टीम ने मामले को शांत कराया पुलिस मामले की जांच कर रही है       रिपोर्ट प्रवीण तिवारी हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क (द भारत न्यूज़)