मैनपुरी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने की प्रेस वार्ता जहां तुम वहां हम ।
प्रेस वार्ता के दौरान विपक्षियों को दिया करारा जवाब कहा मणिपुर हिंसा पर विपक्ष लगातार सवाल कर रहा है तो फिर बिहार और बंगाल की घटनाओं को क्यों नहीं दर्शा रहा है ।
रिपोर्ट- रचित पाण्डेय
मैनपुरी शिव महापुराण कथा के कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शहर के ट्रांजिस हॉस्टल पर प्रेस वार्ता की । इस दौरान उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा पर विपक्ष लगातार सवाल जवाब कर रहा है । लेकिन हिंसा की अगर बात करें तो बंगाल और बिहार में हुई घटनाओं पर क्यों नहीं मुद्दा उठा रहा है । अखिलेश यादव के ट्यूट पर कहा कि जनता सिर्फ भाजपा को याद रखें और 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे । तथा जनपद में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए जिस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ एक ही हिंदुत्व है वह हिंदू है और कोई दूसरा नहीं है । कहा विपक्ष इसलिए भाग रहा है कि वह एक मुद्दा बनाना चाहता है विपक्ष शोरगुल के लावा जनता के हक में बात नहीं करता है । इस दौरान मीडिया के पूछे गए सवालों पर और क्या कुछ बोले दिनेश शर्मा देखे यह रिपोर्ट ।

