वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया चारों अपराधियों को गिरफ्तार
ग्वालियर। कल रात एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें चलती कार में तीन से चार युवक थे उसमें एक व्यक्ति अपना नाम गोलू गुर्जर बता रहा था। जो मोहसिन नाम के व्यक्ति को चप्पल से पीटता है और अपने पैर चटवाता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आज दिनांक 08/07/2023 चारों अपराधी जिनके नाम (1) गोलू गुर्जर नि. ग्राम जतरथी (2) तेजेन्द्र गुर्जर नि. ग्राम खोडन (3) अमित गुर्जर नि. ग्राम अकबई (4) सुदीप गुर्जर नि. ग्राम वोना टेकनपुर को पुलिस ने दर्ज धारा क्र.365,294,323,506 34ताहि 11/13 एमपीडीपीव्हीके एक्ट प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है

