होम्योपैथी रत्न 2023 से नवाज़े गए वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डा हेमन्त श्रीवास्तव।
महराजगंज। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर हेमन्त श्रीवास्तव को 24 दिसंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होम्योपैथी रत्न सम्मान 2023 से नवाज़ा गया यह सम्मान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अश्वनी चौबे एवं उत्तरप्रदेश आयुष मंत्री दयाशंकर दयालु के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के नामी गिरामी होम्योपैथ चिकित्सक मौजूद रहें। डॉ हेमन्त श्रीवास्तव को यह सम्मान उनको होम्योपैथी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। डॉ हेमंत का अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बोलबाला है, इनके द्वारा निरंतर लन्दन, अमेरिका, कनाडा, साउथ अफ़्रीका, दुबई, अरब देशों के तमाम मरीज़ों की डिजिटल चिकित्सा माध्यम से निरंतर उपचार किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश की कई बड़ी हस्तियाँ मौजूद रहीं। यह कार्यक्रम बर्नेट होम्योपैथी डॉक्टर नीतीश चन्द दुबे जी द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक, कैलाश खेर, कवि कुमार विश्वास, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, आई पी एस नवनीत सिकेरा,कवि हरिओम पंवार, उपस्थिती मुख्य रूप से रही। क्रिकेट में भारतीय गौरव का प्रतीक माने जाने वाले कपिल देव, मदन लाल आदि हस्तियाँ मौजूद रहे।
इस सम्मान के लिए लोगों में ख़ुशी का माहौल है। नगर के सभी सम्मानित ज़नो ने इस उपलब्धि के लिए डॉक्टर हेमन्त श्रीवास्तव को बधाईयाँ दीं।

