मतदान दलों के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सामाग्री हेतु प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किए

झाबुआ 17 अक्टूबर 2023। नोडल अधिकारी ;वेलफेयर मैनेजमेंट एवं सहायक आयुक्त के आदेशानुसार वेलफेयर मैनेजमेंट अंतर्गत मतदान दलों के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सामग्री, ठहरने एवं भोजन सम्बन्धी समस्त व्यवस्थाओ की सतत मॉनिटर हेतु प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। प्रभारी नोडल अधिकारीयों के सहयोग हेतु खण्ड स्त्रोत समन्वयक को नियुक्त किया गया है, जैसे झाबुआ के प्रभारी नोडल अधिकारी श्री भारत सिंह चौहान के लिए सहयोगी श्री शरद कुमार गुप्ता, राणापुर प्रभारी नोडल अधिकारी श्री राकेश सोनी के लिए सहयोगी श्री धनराज डावर रामा प्रभारी नोडल अधिकारी श्री के.एल. परमार के लिए सहयोगी श्री दिलीपसिंह ढांक, मेघनगर प्रभारी नोडल अधिकारी श्री जी.एस.देवहरे के लिए सहयोगी श्री महेश सोलंकी ,थान्दला प्रभारी नोडल अधिकारी श्री एस.एन. श्रीवास्तव के लिए सहयोगी श्री अंतरसिंह रावत एवं पेटलावद प्रभारी नोडल अधिकारी के लिए सहयोगी श्रीमती रेखा गिरी को नियुक्त किया गया है। जिला स्तरीय दल समिति के नोडल अधिकारी प्रभारी सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ श्री रविन्द्रसिंह सिसोदिया एवं क्षेत्र संयोजक खण्ड शिक्षा कार्यालय मेघनगर श्री दीपेश सोलंकी को नियुक्त किया गया है साथ ही यह अधिकारी नोडल अधिकारियो के मार्गदर्शन का कार्य भी करेंगे।