*मऊगंज जनपद सभागार में टीएल बैठक के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक संपन्न !*

गणतंत्र दिवस को लेकर कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने दिए अधिकारियों को दिशा निर्देश!

*मऊगंज जनपद सभागार में टीएल बैठक के साथ गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक संपन्न !*

कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव द्वारा बुधवार को जनपद सभागार मऊगंज में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की टीएल बैठक ली गई। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न योजनाओं में गति लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीएल बैठक उपरांत गणतंत्र दिवस धूमधाम पूर्वक मनाए जाने हेतु विशेष बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि नवगठित मऊगंज जिले में पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह कलेक्टर कार्यालय परिसर मैदान मऊगंज में आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बैठक 3 जनवरी को जनपद सभागार में आयोजित की गई। यह बैठक टीएल बैठक के बाद आरंभ हुई। बैठक में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक दौरान निर्देश दिए गए की किस अधिकारी द्वारा कौन से कार्य के दायित्व का निर्वहन करना है। साथ ही गणतंत्र दिवस धूमधाम पूर्वक मनाया जाए उस विषय पर विस्तृत चर्चाएं हुई तथा कार्य योजना का अंतिम रूप दिया गया। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी एसडीम बीके पांडे सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।