भीलवाड़ा,जहाज़पूर देशवाली विकास बोर्ड बनाने की उठी मांग , कोटडी मे हुई घटना के आरोपियों को मिले सजा
राजस्थान में देशवाली समाज की आर्थिक सहायता उन्नति के लिए,देशवाली विकास बोर्ड का गठन कराने की मांग को लेकर आज मुख्य्मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा
राजस्थान में देशवाली समाज की आर्थिक सहायता उन्नति के लिए,देशवाली विकास बोर्ड का गठन कराने की मांग को लेकर आज मुख्य्मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा ,
ज्ञापन के दौरान देशवालीयान पंचायत के सदर रसीद मोहम्मद नेब ने बताया की राजस्थान राज्य मे लाखों की तादाद देशवाली मुस्लिम समाज निवासरत हे। देशवाली समाज आर्थिक सामाजिक तौर पर पिछड़ा हुआ समाज है। देशवाली समाज की आर्थिक सामाजिक उन्नति के लिए देशवाली विकास बोर्ड नियुक्त किया जाना आवश्यक हे । इस मांग को लेकर पूरे राजस्थान मे देशवाली समाज के लोगो द्वारा जगह जगह ज्ञापन देकर देशवाली विकास बोर्ड का गठन करने की पुरजोर तरीके से मांग की जा रही है ।
मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा आज कोटडी थाना , नरसिंहपुरा गांव मे सामूहिक रेप कर हत्या करने वाले मुजरिमों के खिलाफ कड़ी कारवाही की मांग करते हुए मुख्य्मंत्री के नाम ज्ञापन सोपा । ज्ञापन मे बताया गया की रेप कर हत्या करने वाले मुजरिमों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
इस दौरान अंजुमन कमेटी के सेकेट्री सरीफ अंसारी, पार्षद रईस चौहान,जबार मिलावत,रफीक पठान ,अब्दुल गफार,अज़ीज़ भाटी,दिलदार अहमद,सदाम नेब,आशिक पठान,सदाम फाड़ियार,रईस अबासी,आदि मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे
रिपोटर,नईम अख्तर देशवाली ।हिन्दुस्थान न्यूज़ नेटवर्क जहाज़पूर।

