बिहार :- खगड़िया के गोगरी में ममता कार्यकर्ता शहीदेआजम भगत सिंह का 117 वी जयंती मनाया
बिहार :- खगड़िया के गोगरी में ममता कार्यकर्ता शहीदेआजम भगत सिंह का 117 वी जयंती मनाया
बिहार :-खगडिया गोगरी से हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क
*ममता कार्यकर्ता संघ ने मनाया शहीदे आजम भगत सिंह का 117 वीं जयंती*
*बैठक में 4 अक्टूबर को पटना गर्दनीबाग में आहूत धरना प्रदर्शन में भाग लेने का लिया निर्णय*
ममता कार्यकर्ता को सरकारी सेवक एवं 10000 रुपए मासिक मानदेय की घोषणा जल्द करें सरकार - किरण देव यादव*
गोगरी। बिहार राज्य ममता कार्यकर्ता संघ का बैठक गोगरी रेफरल अस्पताल के सभागार में की गई।
बैठक में शहीद ए आजम भगत सिंह के जयंती पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया, याद किया गया तथा शहीदे आजम भगत सिंह अमर रहे नारे को बुलंद किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश ममता कार्यकर्ता संघ के प्रदेश संस्थापक संरक्षक किरण देव यादव ने कहा कि 4 अक्टूबर को ममता कार्यकर्ता के 14 सूत्री मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के समक्ष गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा जिसमें गोगरी से बड़ी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया।
श्री यादव ने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री से ममता कार्यकर्ता को सरकारी सेवक घोषित करने, ₹10000 मासिक मानदेय देने की मांग किया। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन तेज होगा।
बैठक में गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मधु कुमारी जिला कमेटी सदस्य बीना गुप्ता प्रमिला गुप्ता सुनीता देवी संगीता देवी बिजली देवी रेणु देवी रूबी कुमारी नीरू भारती सोनी भारती आशा देवी इंदु देवी किरण देवी विमल देवी फूला देवी सविता सरिता ललिता सीता निशु रानी राम सुंदरी देवी निर्मला पिंकी जयंती नविता रंजू कुमारी आदि ने सक्रिय भाग लेकर चटनी एकता का परिचय देते हुए आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया।