उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय अपनी मांगों को लेकर बीएसए आफिस में दिया धरना।
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 सितम्बर को विशाल धरना प्रदर्शन किया।
अपनी 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जनपद महराजगंज के शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया और बीएसए को मुख्यमंत्री के नाम का पत्र सौंपा।

मंच का संचालन करते हुए जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षक अपनी पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने से अक्रोशित हैं। जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्यायों में पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा सुविधा ,पदोन्नति ,स्थानांतरण ,द्वितीय शनिवार अवकाश, उपार्जित अवकाश,अध्ययन अवकाश, प्रतिकर अवकाश ,सभी शिक्षकों का बीमा धन 10 लाख करने ,पारस्परिक स्थानांतरण की न्यूनतम सेवा अवधि समाप्त करने, पदोन्नति तिथि से 01/12/2008 को नियुक्त शिक्षकों को 17140 का वेतन मान, चयन वेतनमान एवम प्रोन्नत वेतनमान, ग्रीष्म काल में विद्यालय समय 7.30 से 12.30 करने, बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त रखने, पदोन्नति एवम प्रोन्नत वेतनमान में ग्रेड पे 4800 तथा 5400 करने ऑनलाइन कार्य से शिक्षकों को मुक्त रखने, विद्यालय समय बाद होने वाली मीटिंग बंद करने, दिव्यांग वाहन भत्ता की बढ़ी दर लागू करने, बी एड तथा टेट उत्तीर्ण आश्रित को नियुक्ति हेतु स्पष्ट आदेश प्रत्येक विद्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी सफाई कर्मचारी /चौकीदार नियुक्त करने की मांग सरकार से है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है हम इसे लेकर रहेंगे इसके लिए हमे चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े हम सभी संघर्ष के लिए तैयार हैं । हमारी 18 सूत्रीय मांग जायज है जब एक देश चुनाव की बात हो सकती है तो एक देश एक पेंशन की क्यों नही। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का यह इतिहास रहा है कि जब जब उसने अपने मांगो के समर्थन में आंदोलन किया है उसे सफलता मिली है। हम सभी को संगठन के आह्वान पर डटे रहना है एकजुट रहना है हमारी मांगे अवश्य पूरी होंगी।

धरने को माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राय, जिलामंत्री विजय राय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र पांडेय वीरेंद्र यादव ,जिला कोषाध्यक्ष मनौवर अली, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, तहसील प्रभारी डॉ सुधाकर राय, दिनेश त्रिपाठी,नवीन शुक्ला, प्रदुम्न कुमार सिंह, अध्यक्ष अलाउद्दीन खां, हरीश शाही, संजय यादव,अरविंद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, धनप्रकाश त्रिपाठी, विजय प्रताप पांडेय, विजय यादव, देवेंद्र मिश्र कार्यसमिति सदस्य हिसामुद्दीन अंसारी तथा मंत्री धन्नू चौहान, लाल बिहारी, धीरज शाही, रजत शुक्ला, अमित सिंह, मनोज वर्मा, जगत सिंह, विरेंद्र मौर्य, राजेश यादव, हरिश्चंद्र चौधरी, विनोद कुमार , अनूप कुमार ,चंद्रभूषण पटेल एवम तहसील सह प्रभारी प्रेम किशन , सतीश गुप्ता, विंध्याचलवर्मा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद महराजगंज के तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

