नोएडा से समय बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा अथॉरिटी की मुख्य कार्यपालिका अधिकारी रितु माहेश्वरी का तबादला हो गया है।
तबादला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से किया गया है। रितु माहेश्वरी की जगह आईएएस लोकेश एम को नोएडा प्राधिकरण की कमान सौंपी गई है। वर्तमान में लोकेश एम कानपुर में कमिश्नर हैं। रितु माहेश्वरी को आगरा का कमिश्नर बनाकर भेजा गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते रितु माहेश्वरी से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का प्रभार भी वापस ले लिया गया था
कौन है आईएएस अफसर डॉ लोकेश एम
2005 के आईएएस अफसर डॉक्टर लोकेश एम कर्नाटक के मूल निवासी है। 2006 में अलीगढ़ से ट्रेनिंग की थी। 10 अगस्त 2007 से 4 मई 2008 तक वह सहारनपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर रहे। 5 मई 2008 से 26 मई 2009 तक वे प्रयागराज में सीडीओ रहे। इसके बाद कौशांबी ,अमरोहा, गाजीपुर, कुशीनगर, मैनपुरी में वह जिलाधिकारी रहे उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण और नगरीय विकास विभाग में विशेष सचिव भी रहे हैं। 2016 से 2021 तक वे कर्नाटक में प्रतिनियुक्ति पर थे, जिसके बाद वह सहारनपुर के मंडलायुक्त बनाए गए थे। उसके बाद उन्हें कानपुर नए मंडलायुक्त बनाकर भेजा गया। अब उन्हें नोएडा अथॉरिटी के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।
रितु माहेश्वरी की गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में
आईएएस रितु माहेश्वरी की गिनती उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। रितु माहेश्वरी के कार्यकाल में नोएडा में बहुमुखी विकास हुआ है। आज हजारों करोड़ों रुपए की परियोजनाएं नोएडा में प्रगति पर हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 1,718 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण नोएडा में किया था।

