देवरी में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई
देवरी में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई
संवाददाता ललित लोधी
देवरी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर समिति द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमे भगवान श्री कृष्ण का बड़ा ही मनमोहक दृश्य बनाया और रथ पर बिठाकर बड़े धूमधाम से उमंग उत्साह के साथ डीजे की धुन पर नाचते हुए नगर के चौक चौराहों से होते हुए पूरे नगर में निकाली गई ।
इसी बीच नगर के बजरिया चौक में श्री खाटू श्याम परिवार द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस शोभा यात्रा में नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधु और वरिष्ठ
नागरिक, महिलाएं, और बच्चे भी शामिल हुए शोभा यात्रा नगर में घूमते हुए वापस राधा कृष्ण मंदिर संजय नगर पहुंची फिर वहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया और फिर रात्रि में पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया ।
Lalit kumar lodhi

