ट्रैफिक पुलिस की कारगुजारी पर अधिकारी मौन, कार्यवाही शून्य*

ट्रैफिक पुलिस की कारगुजारी पर अधिकारी मौन, कार्यवाही शून्य*

मेरठ। मेरठ ट्रैफिक पुलिस की सड़क पर भ्रष्टाचार की कारगुजारी अब भाजपा नेताओं को भी अखरने लगी हैं।  मंगलवार को  शहर के कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस किस तरह से भ्रष्टाचार करती हैं, उसको कैमरे में कैद कर लिया । तस्वीर में साफ है कि | ट्रैफिक पुलिस किस तरह से गैर राज्य और गैर जनपदों की गाड़ियों को रोक कर वसूली करती हैं । कहने को ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान हैं, लेकिन यहां तो वसूली अभियान चल रहा हैं। जो सड़क पर चल रहा हैं, उससे सरकार की छवि भी धूमिल हो रही हैं। भाजपा नेता भी इसको लेकर खास नाराज हो गए हैं। भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसपी ट्रैफिक से मिला और ज्ञापन देकर सड़कों पर हो रहे भ्रष्टाचार को बंद करने की मांग की। दरअसल, शहर के कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां पर हर रोज ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करने की बजाय वसूली में लग जाती हैं, जो भी बाहरी जनपद की कार देखी, उसे ही रोक लिया जाता हैं । लोकल नंबर की कार को नहीं रोका जाता। क्योंकि इसको रोकने से बवाल हो जाएगा। लोगों की शिकायत आला पुलिस अफसरों पर पहुंचने लगेगी। यही नहीं, राजस्थान और मध्यप्रदेश से जो गाड़िया हरिद्वार के लिए जाती है।उनको भी मोदीपुरम स्थित हाइवे पर रोक कर परेशान किया जाता हैं। कहा जाता है कि एनसीआर क्षेत्र में डीजल की गाडी दस वर्ष से ज्यादा नहीं चल सकती, लेकिन राजस्थान से आने वाली गाडियों पर ये नियम लागू यहां पर कर दिया जाता है। एक तरह से उनका उत्पीड़न किया जा रहा हैं। इससे यूपी सरकार की छवि बिगड़ रही हैं। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस को तो वसूली से मतलब है, उसको किसी की छवि से कोई लेना-देना नहीं हैं । हाइवे पर किसी भी वाहन की चेकिंग करने का अधिकार ट्रैफिक पुलिस का नहीं हैं, लेकिन मोदीपुरम में पुल के नीचे ट्रैफिक पुलिस खड़ी हो जाती हैं। क्योंकि जो वाहन हाइवे से आयेंगे, उनको नीचे से मोदीपुरम से होकर ही आगे जाना होगा। ये चौराहा बनता हैं, जहां पर ट्रैफिक पुलिस जांच के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करती हैं। भाजपा नेता अकिंत चौधरी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव से मिलने के लिए पहुंचे तथा भ्रष्टाचार की शिकायत की। आरोप लगाया कि,  वाहन चालकों को पेरशान कर रही हैं। हर चौराहे पर चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न चल रहा हैं। ट्रैफिक के चालान जब ऑन लाइन हो गए हैं तो फिर ऑफ लाइन चैकिंग के नाम पर उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा नेता की शिकायत को एसपी ट्रैफिक सुना, लेकिन साथ कहा कि जिन पुलिस कर्मियों की शिकायत की गई, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में भाजपा मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि, ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को बेवजह परेशान नहीं करें। इसकी शिकायत आला अफसरों से की जाएगी। पहले भी मैने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ शिकायत की थी।