छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, बेटी की आत्महत्या के बाद पिता ने भी जान दी।

छेड़खानी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं, बेटी की आत्महत्या के बाद पिता ने भी जान दी।

मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बेटी के साथ छेड़खानी करने और उसे आत्महत्या के लिये उकसाने वाले आरोपी की रिहाई के बाद आत्महत्या कर ली. इस मामले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दे दिये है। 
पुलिस के मुताबिक़, इस लड़की ने छेड़खानी का आरोप छह लोगों पर लगाकर 25 मई को आत्महत्या कर ली थी। 
इस मामले में एक आरोपी सुदीप धाकड़ पर मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि यह लोग भाजपा से जुड़े हुए थे इसलिए इनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं की जा रही थी। 
गुरुवार को लड़की के पिता ने भी आत्महत्या कर ली उसके बाद जाकर विदिशा कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया। 
नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं और तीन दिन के अंदर इसकी रिपोर्ट मांगी गई है. उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने यह भी कहा कि नटेरन पुलिस थाने के प्रभारी और प्रधान आरक्षक को इस मामले में लाइन हाज़िर किया गया है। 
वहीं लड़की के पिता के मौत के मामले में दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।