कलयुगी पिता नें अपने बड़े बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा घरेलू कलह में दिया गया बारदात को अंजाम
जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय एक कलयुगी पिता ने अपने विकलांग पत्रकार बड़े बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया
जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट रचित पाण्डेय
मोब 9458277577
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया जिस समय एक कलयुगी पिता ने अपने विकलांग पत्रकार बड़े बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान सैफई अस्पताल में मौत हो गई जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही असमय हुयी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल आरोपी पिता पुलिस नें लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
मामला औछा थाना क्षेत्र के गाँव अकबर से जुडा हैं।जानकारी के अनुसार गाँव निवासी राजीव यादव पुत्र विजय पाल की गर्दन के नीचे गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी नें आरोप लगाते हुए उसके ससुर विजय पाल नें उसके पति को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। वह कुछ दिनों से दिमाग से डिस्टर्ब हो चल रहे थे आए दिन वह किसी न किसी बात पर झगड़ा कर देते थे जिसको लेकर उसने और उसके पति ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया था लेकिन आज उन्होंने गोली मारदी।
पारिवारिक कलह में मारी गोली
हालांकि लोग दबी जुबां में बता रहे हैं किसी पारिवारिक विवाद की वजह से घर में कलह हो रही थी जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए सफाई रेफर कर दिया सैफई पहुंचने के दौरान ही राजीव यादव नें दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है बताया जा रहा है कि मृतक किसी अखबार का क्षेत्रीय पत्रकार था वह अपने पीछे दो बच्चो को छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक राजीव यादव के कलयुगी पिता को मय लाइसेंसी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पिता लाइसेंसी राइफल के साथ हुआ गिरफ्तार
मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई पिता को उसकी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ में जानकारी मिली है कि इनका कोई राश्ते को लेकर घरेलू विवाद था पिता रास्ता मांग रहा था जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

