एक कुंतल से ज्यादा गांजा स्कॉर्पियो से बरामद, एक युवक गिरफ्तार।
Unnao Uttar Pradesh
उन्नाव पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब स्कॉर्पियो से पुलिस ने एक कुंतल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस ने एक कुंटल 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने सुल्तानपुर के रहने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान गंगा घाट थाना कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली है। पांच सफेद बोरियों में गांजा को रखा गया था। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गंगा घाट थाना पुलिस ट्रांस गंगा सिटी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कार्पियो को पुलिस ने रुकवाया। गाड़ी की तलाशी के दौरान 5 बोरियों में यह गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन एक कुंतल 5 सौ ग्राम है। इस संबंध में गंगा घाट थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अजय कुमार पाठक पुत्र सुनील कुमार पाठक सुल्तानपुर जिले के लंभुआ पटखौली गांव का निवासी है। जिसके पास से ओप्पो का मोबाइल फोन, अट्ठारह सौ रुपए नकदी भी बरामद हुआ है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
पूछताछ के दौरान अजय कुमार ने बताया कि वह गांजा बेचने के लिए लाया था। जिसे पुलिस वालों ने पकड़ लिया है। पकड़े गए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास भी है। जिसके खिलाफ कानपुर के पनकी में दो और गंगा घाट थाना में मुकदमा दर्ज है। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य कांस्टेबल व सर्विलांस टीम शामिल थी।

