लुपडी में अध्यापकों की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने ताला लगाने का किया प्रयास ग्रामीणों व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने की समझाइस
दिलीप सेन प्रतापगढ़
9001409072
लुपडी में अध्यापकों की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने ताला लगाने का किया प्रयास ग्रामीणों व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने की समझाइस
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र के लुपड़ी ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय गत वर्ष क्रमोनत होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की घोषणा हुई। लुपड़ी विद्यालय में आज विद्यार्थियों ने अध्यापकों व कमरो की कमी को लेकर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरत कुमार व्यास के तुरंत मौके पर पहुंचने पर समझाइए के बाद विद्यार्थियों ने ज्ञापन सोपा कर अध्यापक लगाने की मांग के साथ यहां पर कमरे बनाबने की माग की जानकारी के अनुसार बता दे की अरनोद उपखंड क्षेत्र के लुपड़ी में संचालित राज कीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जिसमें वर्तमान में कक्षा 10 तक कक्षाएं संचालित हे यहां पर विद्यार्थियों को बैठने के लिए मात्र 5 कमरे ही है जिसमें से एक स्टाफ रूम बना हुआ है दो कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त और नकारा हो चुके हैं वही दो कमरों में विद्यार्थी बैठते हैं इसको लेकर आज आक्रोशित विद्यार्थियों ने विद्यालय पर तालाबंदी का प्रयास किया लेकिन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भरत कुमार व्यास मौके पर पहुंचे इसके पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी ने चूपाना सीबीओ व एसडीएम को भी सूचना दी व खुद मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों व विद्यार्थियों से समझाइस की वर्तमान में विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए दो अध्यापकों की व्यवस्था की गई इधर विद्यार्थियों ने बताया कि अगर 7 दिनों में अध्यापकों की नियुक्ति व कमरों के लिए स्वीकृति नहीं मिली तो फिर से विद्यालय पर तालाबंदी की जाएगी
बाइट । भरत कुमार व्यास ब्लॉक शिक्षा अधिकारी
बाइट। Prem Singh Dangi sthani gramin
बाइट । स्थानीय विद्यालय की छात्रा

