पांच साल में 110% बढ़ोतरी, 4 गुना हुआ भारत का डिफेंस प्रोडक्शन, देखें पिछले 13 साल की ग्रोथ
डिफेंस प्रोडक्शन के क्षेत्र में भारत ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारत का रक्षा उत्पादन पिछले 13 साल में 4 गुना तक बढ़ गया है। पिछले 5 साल की ही बात की जाए तो डिफेंस प्रोडक्शन 110फीसदी तक बढ़ गया है। आइए आपको बताते हैं कि 2013-14 के बीच डिफेंस प्रोडक्शन में हर साल किस तरह से बढ़ोतरी हुई है।
नई दिल्ली: वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत के लिए एक खुशखबरी है। भारत का सालाना डिफेंस प्रोडक्शन पिछले 13 साल में 4 गुना बढ़कर 1.78 लाख करोड़ तक तक पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। ये बढ़ोतरी पिछले फाइनेंशियल ईयर के 1.54 लाख करोड़ रुपये के प्रोडक्शन के मुकाबले 15.6% की बढ़ोतरी दिखाती है।
13 साल पहले था 4 गुना कम
फाइनेंशियल ईयर 2020–21 के मुकाबले ये ग्रोथ 110 फीसदी है। क्योंकि 2020-21 में यह आंकड़ा 84,643 करोड़ रुपये था। वहीं, साल 2013-14 की बात की जाए तो डिफेंस प्रोडक्शन 4 गुना तक बढ़ गया है, क्योंकि उस समय देश का रक्षा उत्पादन 43,746 करोड़ रुपये हुआ करता था।
इस तरह बढ़ता गया डिफेंस प्रोडक्शन
|
1. |
2013-14 |
₹43,746 करोड़ |
|
2. |
2014-15 |
₹46,429 करोड़ |
|
3. |
2020-21 |
₹84,643 करोड़ |
|
4. |
2021-22 |
₹95,000 करोड़ |
|
5. |
2022-23 |
लगभग ₹1.00 लाख करोड़ |
|
6. |
2023-24 |
₹1.27 लाख करोड़ |
|
7. |
2024-25 |
₹1.54 लाख करोड़ |
|
8. |
2025-26 |
₹1.78 लाख करोड़ |
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट
रक्षा औद्योगिक आधार का साफ संकेत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डिफेंस प्रोडक्शन हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हाल के वर्षों में भारत के रक्षा उत्पादन में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, रक्षा उत्पादन विभाग और सभी संबंधित पक्षों की मिली-जुली कोशिशों का नतीजा है। यह बढ़त देश के बढ़ते रक्षा औद्योगिक आधार का साफ संकेत है। लगातार नीतिगत समर्थन, कई नई पहलों, निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी और निर्यात की बढ़ती क्षमताओं के साथ, रक्षा उत्पादन क्षेत्र आने वाले वर्षों में और तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

