एक ही गाड़ी में रीना दत्ता, किरण राव और गौरी स्प्रैट, लोग बोले- ये Aamir Khan का टैलेंट, गजब का परिवार
आमिर खान अपनी दोनों एक्स वाइव्स के साथ दोस्ती रखने के लिए जाने जाते हैं। अब वो तीसरी बार गौरी स्प्रैट से भी शादी करने जा रहे हैं। आमिर को हाल ही में पहली और दूसरी एक्स वाइफ किरण राव, रीना और गौरी के साथ देखा गया। सारे गाड़ी में मस्ती कर रहे थे।
बॉलीवुड स्टार आमिर खान अपने मॉडर्न फैमिली डायनामिक की वजह से ऑनलाइन चर्चा में हैं। अपनी बड़ी शादी से कुछ हफ्ते पहले, एक्टर को अपनी एक्स-वाइफ किरण राव और होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ समय बिताते हुए देखा गया। एक्स वाइफ के साथ गौरी का बॉन्ड देख कुछ लोगों को यकीन नहीं हुआ कि परिवार ऐसा कैसे हो सकता है। इंटरनेट पर इसके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में Aamir Khan, गौरी, किरण, रीना और एक्टर के बेटे आजाद राव को परिवार के साथ बाहर घूमने के बाद एक ही गाड़ी में सफर करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आमिर ड्राइवर के बगल वाली अगली सीट पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि गौरी पिछली सीट पर किरण और आजाद के साथ बैठी हैं। फिर आकर पहली बीवी रीना भी उसी गाड़ी में बैठ जाती हैं। जब वे गाड़ी से निकलने की तैयारी करते हैं, तो गौरी और किरण को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है और फिर दोनों हंसने लगती हैं।
लोगों ने वीडियो पर किया रिएक्ट
इस एक्स कपल के बीच के अच्छे तालमेल और Kiran Rav की एक्टर की होने वाली दुल्हन के साथ दोस्ती ने फैंस का ध्यान खींचा है। इस क्लिप पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने पूछा, 'डियर आमिर खान, यह कैसे हुआ?' एक ने लिखा- कमाल का परिवार है, पूरे भारत में इकलौते ही हैं ये लोग। एक ने लिखा- ये केवल आमिर खान ही कर सकते हैं।
आमिर खान का पूरा परिवार साथ
यह वीडियो ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई क्लासिक फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह के जश्न में किरण के शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद सामने आया है। इस इवेंट में एक्टर के परिवार के कई लोग एक साथ दिखे, जिनमें उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता भी शामिल थीं। गौरी भी इस जश्न में मौजूद थीं और उन्होंने आमिर के साथ हाथ में हाथ डालकर रेड कार्पेट पर वॉक किया।
रिश्ते को अलग लेवल पर ले जाने को तैयार आमिर
इस बीच, आमिर और गौरी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। एक्टर ने कन्फर्म किया है कि शादी 5 जुलाई को होगी। शादी की खबरें ऑनलाइन आने के बाद, आमिर ने इन अटकलों पर बात की और 'वैरायटी' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं अभी अमेरिका में ट्रैवेल कर रहा हूं। शादी की खबर सच है। यह 5 जुलाई को होगी।' अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के फैसले के बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा, 'अब हम दोनों को लगता है कि हम अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।'
मैं सुकून में हूं। गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं और हमारा रिश्ता बहुत कमिटेड है। दिल से तो मैं पहले ही उनसे शादी कर चुका हूं। इसलिए, हमारे साथ होने को ऑफिशियल करना हमारी पार्टनरशिप का एक नैचुरल कदम लगता है।
आमिर खान, एक्टर
कब है आमिर-गौरी की शादी?
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि यह कपल एक प्राइवेट सेरेमनी करेगा जिसमें करीबी परिवार वाले और दोस्त शामिल होंगे। शादी 5 जुलाई को हो सकती है।

