शाजापुर आई बिल मिलिंडा गेट्स व फाउंडेशन संस्था की आसिया ने सरकारी स्कूलों में भाषा और गणित की कक्षा संचालन को देखा

शाजापुर आई बिल मिलिंडा गेट्स व फाउंडेशन संस्था की आसिया ने सरकारी स्कूलों में भाषा और गणित की कक्षा संचालन को देखा

शाजापुर। जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालय ज्योति नगर की शिक्षिका वसुधा नागर, प्रीति शर्मा तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय लौंदिया की माया चौधरी की कक्षा में लंदन से आई बिल मिलिंडा गेट्स और फाउंडेशन संस्था की आसिया काजमी, ग्लोबल एजुकेशन पॉलिसी लीड के द्वारा कक्षा अवलोकन किया गया। शाला अवलोकन के दौरान भाषा एवं गणित की कक्षा संचालन को देखा। उन्होंने देखा कि आवश्यक शिक्षण सामग्री का शिक्षक उपयोग कर रहे हैं और शिक्षिका सभी बच्चों को भागीदारी का सामान अवसर दे रही हैं। काजमी ने कहा कि बच्चों का सीखने का स्तर भी अपेक्षित लक्ष्य की ओर अग्रसर है। टीम द्वारा शाला अवलोकन उपरांत कलेक्ट्रेट में कलेक्टर किशोर कन्याल से भेंट कर जिले की आगामी योजना एवं लक्ष्यों को जाना। साथ ही सभी अधिकारियों एवं सहयोगी संस्था सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन, रूम टू रीड के प्रतिनिधियों ने निपुण शाजापुर बनाने की शपथ ली। जिला परियोजना समन्वयक आरएस शिप्रे ने बताया कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता देखने आई टीम एफएलएन शिक्षण के सभी बिंदुओं पर संतुष्ट रही। इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ शाजापुर, स्वस्थ्य शाजापुर की शपथ भी दिलाई।