Dhurandhar Trailer: रोंगटे खड़े कर रहा रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ट्रेलर, अक्षय खन्ना, माधवन... कोई कम नहीं
THE BHARAT NEWS, MUMBAI
रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल की अपकमिंग धांसू फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि जाते-जाते बॉलीवुड के हाथ वो हीरा लग चुका है जिसकी तलाश साल के शुरुआती महीने से ही थी। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद इस बार भी 'जवान', 'पठान' और 'एनिमल' जैसा कोई कमाल हो जाए।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के ट्रेलर ने काटा गदर
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे धांसू सितारों से सजी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर आज 18 नवंबर को रिलीज हो चुका है। जैसी की फिल्म के हालिया पोस्टर्स को देखकर उम्मीद जताई जा रही थी, फिल्म का ये ट्रेलर उन उम्मीदों पर सौ टका खड़ा उतरा है। यानी साल बीतते-बीतते बॉलीवुड को वो फिल्म हाथ लगी है, जिसका इंतजार दर्शकों को पूरे साल रहा। इस फिल्म में केवल रणवीर सिंह ने ही नहीं बल्कि उनके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल ने पहले ही गदर काट रखा है।
आदित्य धर की एक्शन-पैक्ड और बड़े स्केल पर तैयार हो फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर शुरुआत से ही उम्मीदें जबरदस्त रही हैं। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर से अपने नए और दमदार लुक में दिख रहे हैं, जो 'पद्मावत' से भी अधिक खतरनाक दिख रहा है। हालांकि, इस बात का अंदाजा तो फिल्म के पोस्टर से ही लग गया था जिसमें वो किसी प्रलय से कम नहीं दिख रहे। 'धुरंधर' में रणवीर का एग्रेसिव अंदाज, इंटेंस लुक और हाई-ऑक्टेन अवतार ने लोगों के बीच तहलका मचा डाला है।

