जब से पैदा हुए! शाहिद अफरीदी ने उगला भारत के लिए जहर, एशिया कप में मैच पहले कर दी घटिया हरकत
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक विवादित बयान दिया है।
शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट टीम पर दिया विवादित बयान
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मैच 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला होगा। हालांकि, भारत में पाकिस्तान के साथ इस मैच का खूब विरोध हो रहा है। ऐसी स्थिति में अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक ऐसा बयान दिया जिससे बवाल मच सकता है।
समा टीवी पर अफरीदी ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट जारी रहना चाहिए। इसने हमेशा दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद की है। इंग्लैंड में लोगों ने WCL मैच देखने के लिए टिकट खरीदे थे और खिलाड़ियों ने भी प्रैक्टिस की थी। फिर आप नहीं खेले। क्या सोच थी? मैं बस समझ नहीं पा रहा हूं।
युवराज और धवन पर किया है कटाक्ष
शाहिद अफरीदी ने एशिया कप में मुकाबले से पहले युवराज सिंह और शिखर धवन पर कटाक्ष करते हुए भारत को उकसाने का काम किया है। अफरीदी ने कहा, ये लोग जब से पैदा हुए हैं खुद को इंडियन साबित करने में लगे हैं।' वहीं अफरीदी ने बिना धवन का नाम लिए उन्हें एक खराब इंसान कहा। ऐले में मुकाबले से पहले अफरीदी की ये बयानबाजी बिल्कुल भी सही नहीं मानी जा सकती है।
WCL मैच का हुआ था बहिष्कार
बता दें कि युवराज सिंह की कप्तानी वाली इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच WCL में एक मैच होना था, लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध को देखते हुए आयोजकों ने आखिरी समय में मैच रद्द कर दिया था। शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान और सुरेश रैना जैसे कुछ पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद आयोजकों को मजबूरन मैच रद्द करना पड़ा।
#thebharatnews

