‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मज़बूत कीजिए

‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मज़बूत कीजिए

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ-साथ प्रमुख राजनीतिक दल के नेता भी मतदाताओं से मतदान की अपील कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी लोगों से वोटिंग को लेकर खास अपील की है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, “आज पहले चरण का मतदान है! याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है. इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए जख्मों पर अपने ‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मजबूत कीजिए. नफरत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में ‘मोहब्बत की दुकान’.”