RJD विधायक ने श्रीकृष्ण से की तेजस्वी की तुलना

RJD विधायक ने श्रीकृष्ण से की तेजस्वी की तुलना

जन्माष्टमी के मौके पर RJD विधायक इसराइल मंसूरी के बयान पर घमासान छिड़ गया. मंसूरी ने तेजस्वी यादव की तुलना भगवान श्रीकृष्ण से कर दी. कांटी से विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा कि पूरे बिहार में अपराध हत्या, लूट, बलात्कार हो रहा है. इसको समाप्त करने के लिए कृष्ण जी के वंशज तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री बनाइए. मंसूरी के इस बयान पर बीजेपी ने चुटकी ली है. बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि आरजेडी के लोगों ने तो चाटुकारिता की सारी हदें पार कर दीं हैं. भगवान श्रीकृष्ण से तेजस्वी यादव की तुलना करना सूरज को दीया दिखाने के समान है.