समधी ने समधन को ही पटक-पटक कर पीट-पीट कर मार डाला, वजह ऐसी कि बताने में भी...

समधी ने समधन को ही पटक-पटक कर पीट-पीट कर मार डाला, वजह ऐसी कि बताने में भी...

Aurangabad News Today : अभी तक आपने सास पर बहू की हत्या का आरोप, दामाद पर सास की हत्या के आरोप के बारे में सुना होगा। लेकिन ताजा मामला बेहद ही हैरान करने वाला है। बिहार में एक समधी ने अपनी समधन को ही मौत के घाट उतार दिया।

मौका ए वारदात पर पुलिस 

 

Aurangabad: जिले में अंतरजातीय विवाह के बाद पनपे विवाद ने एक महिला की जान ले ली है। उपहारा थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात में बेटे के अंतरजातीय विवाह से नाराज लड़की के पिता (समधी) ने लड़के की मां (समधन) को पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।


समधन का जानी दुश्मन बना समधी

शुक्रवार को उपहारा थाना को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम खैरा में एक महिला को बेरहमी से पीटा गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 


समधी ने समधन को मार डाला

Aurangabad Police की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक महिला शांति देवी के बेटे राजेश कुमार ने सोनम कुमारी नामक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया था। इसी विवाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सोनम कुमारी के पिता मिथलेश पासवान और मृतक शांति देवी के बीच इसी विवाद के चलते भयानक मारपीट हुई, जिसका दुखद परिणाम शांति देवी की मौत के रूप में सामने आया।



समधन को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

मृतक महिला की पहचान खैरा निवासी शांति देवी, पत्नी काशी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है। साथ ही, फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।



आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर उपहारा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक ने दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज के नेतृत्व में तत्काल एक SIT का गठन किया है। SIT को इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।