प्रज्ञानानंद ने हार के बाद कहा, ''मैं और अच्छा खेल सकता था।
Naj Alam Journalist Unnao Uttar Pradesh

चेस वर्ल्डकप 2023 के फ़ाइनल मुकाबले में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से मिली हार के बाद प्रज्ञानानंद ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की है।
मात्र 18 साल के प्रज्ञानानंद ने कहा कि वो और अच्छा खेल सकते थे।
उन्होंने कहा, ''मैं बिल्कुल शांत था, मुझे कुछ भी महसूस नहीं हो रहा था और मैं सिर्फ़ अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था, मैं बेहतर खेल सकता था, लेकिन ठीक है।
प्रज्ञानानंद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए परिवार का सहयोग बहुत ज़रूरी है।
उन्होंने कहा, ''मेरे परिवार ने मेरा बहुत सहयोग किया है और मैं उनका बहुत आभारी हूं।
शतरंज में दुनिया के नंबर दो और नंबर तीन खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा और फैबियानो कारूआना को हराकर भारत के प्रज्ञानानंद फाइनल मुकाबले तक पहुंचे थे।
फ़ाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

