पीएम नरेंद्र मोदी का युनाइटेड अरब इमिरात UAE दौरा पूरा, दोनों देशों के बीच इन समझौतों पर बनी सहमति।

पीएम नरेंद्र मोदी का युनाइटेड अरब इमिरात UAE दौरा पूरा, दोनों देशों के बीच इन समझौतों पर बनी सहमति।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात की अपनी एक दिवसीय यात्रा का समापन किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। 
दोनों देशों के बीच व्यापार से लेकर ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को लेकर कुछ अहम समझौतों पर सहमति बनी है। 

भारतीय रिजर्व बैंक और यूएई के सेंट्रल बैंक ने स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। 
भारतीय रुपए और संयुक्त अरब अमीरात दिरहम के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली (एससीएसएस) को स्थापित करना। 
'पेमेंट्स एंड मैसेजिंग सिस्टम्स' के तहत भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को यूएई के इंस्टेंट पेमेंट प्लेटफॉर्म (आईपीपी) के साथ लिंक करना। 
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अबू धाबी के शिक्षा और ज्ञान विभाग (एडीईके) ने खाड़ी देश में आईआईटी दिल्ली का एक कैंपस स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को COP-28 (जलवायु के मुद्दे पर होने वाली सालाना बैठक) की अध्यक्षता के लिए भारत पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।