पटना में नीचे मेट्रो और ऊपर में 2 फ्लाईओवर, CM ने ने डबल-डेकर पुल का किया लोकार्पण, जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति
Double Dec6ker Bridge in Patna: पटना में बिहार के पहले डबल-डेकर पुल का उद्घाटन हुआ, जो अशोक राजपथ पर यातायात को कम करेगा। यह पुल पटना मेट्रो और जेपी गंगा पथ से जुड़कर शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाएगा।
पटनाः बिहार में पटना के लोगों के लिए 11 जून 2025 का दिन यादगार बन गया। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्य के पहले डबल-डेकर पुल का उद्घाटन किया। यह पुल अशोक राजपथ पर ट्रैफिक कम करेगा।
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट और जेपी गंगा पथ से जुड़ने के बाद शहर का ट्रैफिक सिस्टम बेहतर होगा। इस मौके पर कई मंत्री और बड़े अधिकारी मौजूद थे। यह पुल ट्रैफिक की समस्या को कम करने और शहर को नई पहचान देने में मदद करेगा।
अशोक राजपथ पर अब 3 तरह से ट्रैफिक
अशोक राजपथ पर अब तीन तरह से ट्रैफिक चलेगा। इसमें डबल-डेकर पुल का निचला हिस्सा (टियर-1), ऊपरी हिस्सा (टियर-2) और सड़क शामिल हैं। टियर-1 पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज के बीच 1.45 किलोमीटर लंबा है। टियर-2 कारगिल चौक से पटना साइंस कॉलेज होते हुए शताब्दी द्वार तक 2.2 किलोमीटर लंबा है। सर्विस रोड का भी काम लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
अशोक राजनाथ, साइंस कॉलेज और इन इलाकों में जाम से मुक्ति
यह डबल-डेकर पुल अशोक राजपथ, पीएमसीएच, साइंस कॉलेज और पटना यूनिवर्सिटी जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक कम करेगा। जेपी गंगा पथ से सीधा जुड़ने के कारण गांधी सेतु या कंकड़बाग की ओर से आने वाले लोगों को एक नया रास्ता मिलेगा। इस पुल को बाकरगंज नाला सड़क, मल्टी-लेवल पार्किंग और पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से भी जोड़ा जाएगा। इससे छात्रों, मरीजों, डॉक्टरों, व्यापारियों और आम लोगों को फायदा होगा।
सीएम बोले-शहर को नई पहचान मिलेगी
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पुल सिर्फ एक ट्रैफिक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह शहर की नई पहचान बनेगा। यह तकनीक, प्रबंधन और सौंदर्य का संगम है। आने वाले समय में यह बिहार के दूसरे शहरों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है। यह टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और सुंदरता का मिश्रण है।

