जोधपुर कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक
जोधपुर कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक
सड़क तंत्र के विकास, विस्तार एवं सुधार की गतिविधियांं के प्रति रहें गंभीर
जोधपुर, कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता ने जिले में सड़क तंत्र को सुधारने एवं बेहतर बनाने के लिए समन्वित प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर ने बुधवार को अपने कक्ष में आरयूआईडीपी, नगर निगम (उत्तर एवं दक्षिण) आयुक्त एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ सड़कों के सुधार एवं बेहतरी को लेकर बैठक में यह निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि पारस्परिक समन्वय के साथ इस प्रकार कार्य संपादन करें कि जोधपुर जिले का सड़क प्रबन्धन तंत्र सुदृढ़ स्वरूप प्राप्त करे। इसके लिए सड़कों के विकास, विस्तार एवं सुधार के कार्यों की रफ्तार को और अधिक तेज करने की आवश्यकता है ताकि जिले में आवागमन और यातायात और अधिक सुगमतापूर्वक हो सके।
उन्होंने सड़कों से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों एवं प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधितों की समस्या सुनी और इस संबंध में विभागों को आवश्यक सहयोग के साथ इन कार्यों को प्राथमिकता से करने और इनमें समयबद्धता और गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।
समन्वय के साथ जिले के सुदृढ़ सड़क तंत्र और उसके विकास के लिए काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण गुणवत्ता और समयबद्ध रूप से संपादित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे आपस में निरन्तर समन्वय और सतत संवाद सम्पर्क रखते हुए मिलजुलकर काम करने और पारस्परिक सहयोग की भावना से काम करें और अपने कामों को आदर्श स्वरूप दें।

