MI vs CSK: कभी मुंबई इंडियंस का ऐसा हाल नहीं हुआ, सीएसके ने दिखाया आईपीएल का सबसे बुरा दिन

मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास में पहली बार 100 या उससे ज्यादा रनों से हार मिली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार 100 या उससे ज्यादा रनों से जीती है।

MI vs CSK: कभी मुंबई इंडियंस का ऐसा हाल नहीं हुआ, सीएसके ने दिखाया आईपीएल का सबसे बुरा दिन

मुंबई: आईपीएल में रनों के सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। 2017 में मुंबई ने दिल्ली को 146 रनों से हराया था। टीम लीग में तीन बार 100 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से मुकाबले जीत चुकी है। वहीं मुंबई की टीम लीग में कभी भी 100 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से नहीं हारी थी। आईपीएल 2026 में यह सिलसिला खत्म हो गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम पर 103 रनों के बड़े अंतर से हराया।

यह आईपीएल में रनों से मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार 87 रनों की थी। 2013 में जयपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने उसे 87 रनों से हराया था। वहीं अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई की सबसे बड़ी हार सिर्फ 39 रनों की थी। 2015 सीजन में आरसीबी ने उसे यह मात दी थी।


आईपीएल में रनों से मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार

  • 103 vs CSK, वानखेड़े, 2026
  • 87 vs RR, जयपुर, 2013
  • 85 vs SRH, विशाखपट्टनम, 2016
  • 76 vs KXIP, मोहाली, 2011
  • 66 vs KXIP, मोहाली, 2008

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार 100 से उससे ज्यादा रनों से आईपीएल में जीती है। 2015 सीजन में पंजाब के खिलाफ चेन्नई को अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में 97 रनों से जीत मिली थी।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में रनों से सबसे बड़ी जीत
103 vs MI, वानखेड़े, 2026
97 vs KXIP, चेन्नई, 2015
93 vs DD, अबू धाबी, 2014
92 vs RCB, गकेबेर्हा, 2009
91 vs DC, DY पाटिल, 2022

Chennai Super Kings ने Mumbai Indians को 103 रन से हराया, इतिहास की सबसे बड़ी हार

 

मुंबई के खिलाफ सीएसके सबसे सफल टीम

वानखेड़े के मैदान पर मिली धमाकेदार जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है।चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह 40वें मुकाबले में 19वीं जीत हासिल की। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स ने एमआई के खिलाफ 35 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।