शाजापुर : जिले में अभी 3040 मेट्रिक टन यूरिया का पर्याप्त भण्डारण

शाजापुर : जिले में अभी 3040 मेट्रिक टन यूरिया का पर्याप्त भण्डारण

शाजापुर। किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक केएस यादव ने बताया कि जिले में यूरिया का पर्याप्त भण्डारण है। गत वर्ष अक्टूबर माह में 8010 मेट्रिक टन यूरिया का विक्रय हुआ था, वहीं इस वर्ष माह अक्टूबर में 14292 मेट्रिक टन का विक्रय हुआ है। अभी जिले में 3040 मेट्रिक टन यूरिया विभिन्न केन्द्रो पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2023 को एन.एफ.एल. यूरिया की रेक लग चुकी है तथा आज 01 नवंबर 2023 को चम्बल यूरिया की रेक लग रही है और आगामी 03 दिवस में इफको यूरिया की रेक लगने वाली है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि आवश्यकतानुसार ही यूरिया उर्वरक का उपयोग फसलों पर करें। अधिक यूरिया उपयोग से फसलों में कीट एवं रोगो का प्रकोप ज्यादा होता है।