Don 3 का विवाद सुलझा, रणवीर सिंह लौटाएंगे ₹10Cr, फरहान अख्तर को अगली फिल्म में हिस्सेदारी भी: रिपोर्ट

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद बना हुआ है। इस बीच, रणवीर सिंह को लेकर भी मामले में बड़ा अपडेट आ गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह फरहान को 10 करोड़ का मुआवजा देंगे।

'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद से रणवीर और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद में एक बड़ा मोड़ आया है। अब खबर है कि 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह ने विवाद को खत्म करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपनी साइनिंग फीस वापस करने पर सहमति जताई है, जो कथित तौर पर लगभग 10 करोड़ रुपये थी।

इतना ही नहीं, Ranveer Singh  ने फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी अगली फिल्म में हिस्सेदारी देने का भी वादा किया है, जिसका नाम फिलहाल 'प्रलय' रखा गया है। हालांकि, हिस्सेदारी का प्रतिशत अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।


फरहान की कंपनी ने मांगा मुआवजा

यह ध्यान देने की है कि रणवीर सिंह, Farhan Akhtar  या उनकी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अभी तक इन बातों की पुष्टि करते हुए कोई बयान जारी नहीं किया है। खबरों के मुताबिक, रणवीर के 'डॉन 3' से बाहर निकलने के बाद तनाव शुरू हुआ, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट बना रही है। स्क्रिप्ट को लेकर असहमति और देरी की खबरों के बीच विवाद ने तेजी पकड़ लिया। पहले खबरें आई थीं कि एक्सेल एंटरटेनमेंट प्री-प्रोडक्शन खर्च, शेड्यूल में बदलाव और नुकसान का हवाला देते हुए 40 करोड़ रुपये का मुआवजा मांग रही थी। प्रोडक्शन हाउस का कहना था कि रणवीर की सहमति से ग्राउंडवर्क पूरा हो चुका था।


रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3'?

दूसरी ओर, रणवीर ने स्क्रिप्ट से असंतुष्टि, स्क्रिप्ट की मेन कॉनी न मिलने और प्रोजेक्ट के प्रबंधन को लेकर चिंताओं के कारण प्रोजेक्ट छोड़ दिया। मामला बढ़ने पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी आगे बढ़ने की कोशिश की।


आमिर खान बीच में नहीं पड़े थे

ऐसी खबरें भी आई थीं कि आमिर खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच विवाद सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया था। हालांकि, एक्टर ने बाद में इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, उन्होंने रणवीर-फरहान अख्तर विवाद में किसी भी तरह का रोल होने से साफ इनकार किया।


'
डॉन 3' पर मेकर्स के बयान का इंतजार

इन खबरों और फ्रैंचाइजी को लेकर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है। फिलहाल, मकर्स के आधिकारिक रुख का इंतजार है, लेकिन एक बात तय है कि डॉन 3 को लेकर पहले ही काफी ड्रामा क्रिएट हो चुका है और फिल्म बनने में अभी देरी होगी।