उत्तर प्रदेश लखनऊ: सरकार में बढ़ाई सरकारी रोडवेज़ के बस ड्राइवर और रोडवेज़ के कंडेक्टर की सैलरी।

यूपी रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए खुशखबरी है। यूपी सरकार ने परिवहन विभाग में संविदा पर काम करने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उत्तर प्रदेश लखनऊ: सरकार में बढ़ाई सरकारी रोडवेज़ के बस ड्राइवर और रोडवेज़ के कंडेक्टर की सैलरी।

उत्तर प्रदेश लखनऊ : यूपी रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए खुशखबरी है। यूपी सरकार ने परिवहन विभाग में संविदा पर काम करने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी एक दिसंबर से ड्राइवर और कंडक्टरों को प्रति किमी 14 पैसे की दर से अधिक भुगतान किया जाएगा। इसका फायदा 30 हजार कर्मियों को सीधे मिलेगा। इस संबंध में प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आदेश जारी किया है। 

उत्तर प्रदेश परिवरहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि निगम में कार्यरत ड्राइवरों- कंडक्टरों की पारिश्रमिक दरों को संसोधित किया गया है। अभी तक 1.75 रुपए प्रति किमी की दर से भुगतान किया जा रहा था, जिसे संसोधित  करने के बाद बढ़ाकर 1.89 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है। नई दर से देय भुगतान एक दिसंबर से लागू होगा। 

इन संविदा कर्मियों को नहीं मिलेगा लाभ

अशोक कुमार ने बताया कि नोएडा क्षेत्र की नगरीय बसें, इसी क्षेत्र की ग्रामीण सेवाएं, एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत कौशांबी, साहिबाबाद, लोनी डिपो और एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी डिपोज की ग्रामीण सेवाओं में कार्यरत केवल संविदा चालकों, गोरखपुर क्षेत्र की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सौनोली, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज बस डिपो के संविदा चालक और उप नगरीय सेवाओं के ड्राइवरों को छोड़कर शेष संविदा ड्राइवर-कंडक्टर को ही इसका लाभ मिलेगा।