उत्तर प्रदेश : ग़ाज़ियाबाद पूर्व विधायक व नगर पालिका EO के उत्पीड़न से परेशान युवक ने की आत्महत्या, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

Uttar Pradesh Gaziabad

उत्तर प्रदेश : ग़ाज़ियाबाद पूर्व विधायक व नगर पालिका EO के उत्पीड़न से परेशान युवक ने की आत्महत्या, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के मुरादनगर में ईदगाह कालोनी में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में शाहिर की मौत हो गई। इससे पहले शाहिर ने फेसबुक लाइव कर पूर्व विधायक वहाब चौधरी व नगरपालिका मुरादनगर ईओ अभिषेक सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले ईओ ने अपने कार्यालय में शाहिर को बुरी तरह धमकाया। जिससे वह डिप्रेशन में आ गया और आत्महत्या कर लिया।

थाना क्षेत्र की ईदगाह कालोनी में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में शाहिर की मौत हो गई। इससे पहले शाहिर ने फेसबुक लाइव कर पूर्व विधायक वहाब चौधरी व नगरपालिका मुरादनगर ईओ अभिषेक सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

EO ने शाहिर को धमकाया
आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर पूर्व विधायक व नगरपालिका ईओ विपक्षी का साथ दे रहे थे। कुछ दिन पहले ईओ ने अपने कार्यालय में शाहिर को बुरी तरह धमकाया था। जिससे वे डिप्रेशन में आ गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शाहिर की पत्नी वलीसा की शिकायत पर पूर्व विधायक, ईओ समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।